कांग्रेस का खाता का फ्रीज! ‘इनकम टैक्स’ कार्यालय पर प्रदर्शन…VIDEO

कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता इनकम टैक्स विभाग ने फ्रीज (Freeze) कर दिया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं

  • Written By:
  • Updated On - February 19, 2024 / 05:23 PM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता ( Congress Party’s bank account) इनकम टैक्स विभाग ने फ्रीज (Freeze) कर दिया है। इसके विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी का खाता इनकम टैक्स विभाग ने फ्रीज कर दिया गया है। जो आज तक भारत के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है। क्योंकि खाता तब फ्रीज किया जाता है जब काेई आर्थिक लेनदेन में गंभीर आर्थिक अपराध किया गया हो। लेकिन यहां केंद्र की सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रही है।, जो लोकतंत्र की व्यवस्था के लिए घातक है। इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस के खातों को फ्रिज करने पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगाया तानाशाही का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की है। शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आकाशवाणी स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के सामने प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व विधायक धनेंद्र साहू, छाया वर्मा, अनीता शर्मा, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, एजाज ढेबर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : भूपेश के बयान पर BJP का पलटवार! कहा-‘कांग्रेस पार्टी’ अपनी चिंता करें