चुनावी रण : PM मोदी की दहाड़! बोले, ED ने 5 ‘करोड़’ पकड़े तो ‘बौखला गए’ भूपेश! वादा, 80 करोड़ ‘गरीबों’ को मुफ्त राशन…LIVE

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा गरीबों की ​चिंता मेरा जीवन धर्म है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना पांच साल और आगे बढ़ाई जाएगी।

  • Written By:
  • Updated On - November 4, 2023 / 01:47 PM IST

रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने कहा गरीबों की ​चिंता मेरा जीवन धर्म है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना पांच साल और आगे बढ़ाई जाएगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटालों और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। ED ने 5 करोड़ पकड़े तो CM भूपेश बौखला (CM Bhupesh is furious) गए, इन्होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा, अऊ नई सहिबो बदल के रहिबो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा भाजपा आ रही है। दुर्ग की ये भीड़ देखकर लग रहा रिकॉर्ड बनने वाला है। पीएम मोदी ने दुर्ग के रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित सभा में ये बातें कही।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

  • दुबई में बैठे घोटालों के आरोपियों के साथ कांग्रेस के नेताओं का क्या संबंध है। आखिर क्यों ईडी ने इनका पैसा पकड़ा तो मुख्यमंत्री क्यों बौखलाए हैं। मोदी को कांग्रेसी दिन रात गालियां देते हैं। रोज दो ढाई किलो गाली खाता हूं, अब जांच एजेंसियों को भी गाली दे रहे हैं। मोदी गालियों से नहीं डरता। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने मुझे दिल्ली भेजा गया है। छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचा​रियों से पाई-पाई का हिसाब लेंगे। इन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया।
    कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट में घोटालों की लाइन है। दो हजार करोड़ का शराब घोटाला, 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला। छत्तीसगढ़ को लूटने का कांग्रेस ने कोई मौका नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद घोटालो की जांच होगी। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
    कांग्रेस ने गरीबों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं दिया। कांग्रेस के झूठे वायदों ने गरीब के बच्चों को और गरीब बना दिया। कांग्रेस का सारा खेल सिर्फ अपने परिवार और धन्ना सेठों के लिए है। गरीब उसके लिए सिर्फ वोट है। गरीबों के हक का लूटकर खाती रही। नेताओं की तिजोरी में भरती रही।
    हमारी नीतियों से हर गरीब मोदी का साथ बन गया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही जाति है और मोदी का ये बार बार कहना अगर देश में बड़ी जाति है वो जा​ति है गरीब। जो गरीब है मोदी उसका सेवक है। मोदी उसका भाई है बेटा है।
    ​हमारे कार्यकाल के पांच सालों में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। गरीबी की लड़ाई में गरीबी खत्म करने गरीब एक जुट हुआ है। कांग्रेस हमेशा चाहती गरीब हाथ फैलाए, गरीब को गरीब ही रखना चाहती है।
    पीएम आवास योजना से करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिल चुके हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार पिछले पांच साल से ठान चुकी है कि यहां गरीबों का घर बनने नहीं देगी। सिर्फ 30 दिन बाकी है फिर आपको इस मुसीबत से मुक्ति मिल जाएगी।
    3 दिसंबर के बाद भाजपा की सरकार बनेगी तो घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिए जाएगी ये मोदी की गारंटी है। मैं यहां आपके बीच से ही निकलकर पहुंचा हूं। गरीबों की ​चिंता मेरा जीवन धर्म है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना पांच साल और आगे बढ़ाए जाएगी। ओबीसी समाज कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। अगले पांच सालों में हमारे पास छत्तीसगढ़ को मजबूत राज्य में लाने का रोड मैप है।दल्ली राजहरा की रेल लाइन जल्दी ही रावघाट तक पूरी की जाएगी। रायपुर-विशाखापट्नम, रायपुर-धनबाद कॉरिडोर से यहां के पर्यटन में और तेजी आएगी।
    कांग्रेस से यहां की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। इस अंधरगर्दी से बाहर निकालने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। आखिर मलकित सिंह और ईश्वर साहू का क्या दोष था।
    ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा का घोषणा पत्र आने के बाद मोदी खुद जनता को संबोधित करके उसमें अपनी गारंटी की मुहर लगाएंगे। पहले ही गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर कहा है कि इसमें जो भी कहा गया है वो पूरा किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी दी है। अब प्रधानमंत्री खुले मंच से दुर्ग में खुद अपनी गारंटी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शोधकर्ताओं ने गोनोरिया संक्रमण की वैक्सीन बनाने के लिए किया एआई का उपयोग