प. बंगाल में अपराधी संगठित गिरोह की शक्ल में अपराधों को अंजाम देकर राजनीतिक संरक्षण में जंगलराज चला रहे- डॉ. चोपड़ा

  • Written By:
  • Updated On - August 11, 2024 / 10:16 PM IST

चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चोपड़ा ने कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या की निंदा की

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि पश्चिम बंगाल में जनसुरक्षा के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए जिस राज्य में महिला डॉक्टर्स यौन उत्पीड़न की शिकार हों, उनकी हत्या की जा रही हो, तो आम आदमी की बुरी स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

  • भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प. बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमन्त्रित्व वाली सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह विफल हो चुकी है। वहाँ अराजकता के चलते लोग हर कदम पर स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधी संगठित गिरोह की शक्ल में अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और ममता सरकार के राजनीतिक संरक्षण में जंगलराज चला रहे हैं। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि निर्दोष लोगों के खून से प. बंगाल की धरती लाल हो चली है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संवेदनहीन सरकार इस आतंकराज पर काबू नहीं पा रही है। ममता सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी शर्मनाक विफलता के मद्देनजर एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें : BJP महिला मोर्चा का ‘सावन महोत्सव : नारी का ‘सम्मान’ हमारी परम्परा-विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें : भूपेश बघेल बताएं उनकी ‘सरकार’ में आबकारी मंत्रालय कौन चला रहा था-अमित साहू ने दागे सवाल

यह भी पढ़ें :भाजपा ने पोस्टर जारी कर ‘राहुल गांधी’ से पूछा! ‘बंगलादेश और गाजा’ को लेकर ‘ये कैसा दोहरा चरित्र’…!!

यह भी पढ़ें :नक्सलियों से विजय शर्मा ने पूछे सवाल : दी नसीहत! कहा-भपूेश के पिता के ‘सहयोगी’ के खिलाफ सबूत