Inside Story : विष्णुदेव का चला सुदर्शन! पूरी हुईं ‘मुरादें’…और समस्याएं ‘छू मंतर’..VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : August 8, 2024 | 3:24 pm

बोधनलाल की अधिग्रहित जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री ने बालोद कलेक्टर को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रायपुर, 8 अगस्त, 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने जनदर्शन (Public viewing) में आए बालोद निवासी बोधनलाल की अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजा प्रदान करने के संबंध में त्वरित कारवाई करने के निर्देश बालोद जिला प्रशासन से अधिकारियों को दिए हैं। बोधन लाल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए हैं।

श्री बोधनलाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भू अर्जन की राशि आपसे मिलने के बाद शीघ्र ही मिल जाएगी। आपने मुझे आश्वस्त कर दिया है। अब मेरी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं।

जनदर्शन में परसुलीडीह के सरपंच को मिला त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री ने मध्यान्ह भोजन के शेड निर्माण की दी तत्काल मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए शेड निर्माण की मंजूरी दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए।

परसुलीडीह के सरपंच ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करके बताया कि ग्राम पंचायत परसुलीडीह द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए शेड निर्माण का आवेदन दिया गया है। इस शेड निर्माण की तत्काल जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा शेड निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों को स्टीमेट बनाकर राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

——————————————————

मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की गुमशुदा पत्नी की खोज-खबर करने के दिए निर्देश

रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।

——————

खपरी गांव के लोगों को जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का जताया ग्रामीणों ने आभार

रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बालोद जिला के विकासखंड गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी ब के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणजन अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है।

सरपंच श्रीमती जनक बाई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम ईरागुड़ा से पायला पहुंच मार्ग की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। गांव की गलियां पक्की न होने के कारण बरसात में कीचड़ भरा रहता है। उन्होंने गांव में कला मंच बनाने और आश्रित ग्राम भोथीपार को स्वतंत्र पंचायत बनाने की भी मांग की। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गुंडरदेही में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है लेकिन भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा मांगो को पूरी किए जाने के आश्वासन से ग्रामीण उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री बेहद ही संवेदनशील है हमारी मांगें पूरी की जा रही है इसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर उप सरपंच सांतत राम साहू, चुन्नू राम साहू, गोपाल, सुरीत लाल सुख नंदन श्रीमती केश लता, श्रीमती योग लता, श्रीमती भारती सहित सभी पंचगण उपस्थित थे।

—————————————————-

बैगा आदिवासी की जमीन पर कब्जे की शिकायत, मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए उचित कार्रवाई के निर्देश

रायपुर, 8 अगस्त, 2024/ जनदर्शन में आज जिला मनेद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के ग्राम जनकपुर से एक आदिवासी परिवार आया। परिवार के श्री गेंदलाल बैगा ने बताया कि उनका परिवार पिछली चार पीढ़ियों से जनकपुर में खेती कर रहा है। अभी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जे की कोशिश कर रहे है। इस वजह से काफी तकलीफ हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल इस मामले में आवश्यक जांच कर कार्रवाई करें। गेंदलाल बैगा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन में आकर वे आश्वस्त हो गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि अब उनके साथ ज्यादती नहीं होगी।

——————————————–

फौजी की पत्नी को नहीं मिल रही पूरी पेंशन

  • जनदर्शन में मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
  • मुख्यमंत्री ने परीक्षण कर समस्या का समाधान करने के दिए निर्देश

पंजाब में तैनात रहे फौजी स्वर्गीय श्री बलदेव सिंह साहू की पत्नी श्रीमती ललिता साहू ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर पेंशन की पूरी राशि दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई। दुर्ग से आई श्रीमती साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति इंडियन आर्मी में पंजाब में नायक के पोस्ट पर थे। उनकी मृत्यु हो गई और वो परिवार सहित पंजाब से छत्तीसगढ़ वापिस आ गई। पंजाब में उन्हें पेंशन की पूरी राशि मिलती थी पर छत्तीसगढ़ आने के बाद उन्हें यहां पूरी पेंशन नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देशभक्त खासकर फौजी के परिवारजनों को छत्तीसगढ़ सरकार कोई कष्ट नहीं होने देगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द ही श्रीमती साहू की समस्या का निराकरण हो सके। श्रीमती साहू ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

———————————————–

जनदर्शन में किसानों ने की शिकायत, केमिकल प्लांट से निकल रहा विषैला पानी

Vishaela

मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई कर किसानों को राहत देने कलेक्टर बलौदाबाजार को दिए निर्देश

रायपुर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम डोंगरिया से किसान अपने आवेदन लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी फसल अपोलो कंपनी के प्रदूषित पानी से खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल कंपनी के दूषित केमिकल की वजह से खराब हुई। फिर रबी की फसल भी दूषित केमिकल की वजह से खराब हो गई है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को कई बार मौखिक आग्रह किया गया लेकिन इस पर कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर बलौदाबाजार को तत्काल कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की निर्देश दिए। उन्होंने उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा अविलंब इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

____________________________________________________

आमा पारा की उषा ठाकुर मुख्यमंत्री से मिली, कैंसर पीड़ित उषा को हर संभव सहायता का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

रायपुर, 8 अगस्त, 2024/रायपुर के आमापारा निवासी उषा ठाकुर आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिली। उषा ने बताया कि वे कैंसर का इलाज करा रही हैं। उन्हें अनेक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत 1 लाख रुपए की राशि मिलनी थी, यदि यह राशि शीघ्र मिले तो उपयोगी होगी। मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को उषा ठाकुर के आवेदन पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे उषा के इलाज की उचित व्यवस्था कराएं। ऊषा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वस्त किया है। श्रम विभाग की योजनाओं की लंबित राशि मिलेगीे तथा इलाज के लिए भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार

यह भी पढ़ें :एक उम्मीद की कहानी : दिव्यांग कोमल लहरे का संघर्ष और नई शुरुआत

यह भी पढ़ें :इलाज के लिए जाना पड़ता है अहमदाबाद ! विष्णुदेव साय ने कहा – लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान 

यह भी पढ़ें :जनदर्शन : बहनों ने बांधी राखी, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार

यह भी पढ़ें :न्यूजीलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें :6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक मिले…VIDEO

यह भी पढ़ें :हर घर तिरंगा अभियान : CM निवास में ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम से गूंजा उठा

यह भी पढ़ें :विष्णुदेव साय के हाथों से तीन दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल