छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री सम्मान! CM ने दी बधाई

By : hashtagu, Last Updated : January 25, 2024 | 10:05 pm

रायपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव (Jageshwar Yadav) को पद्मश्री सम्मान (Padmashree Award) की घोषणा हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोनकर उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि उन्हें यह सम्मान भारत सरकार द्वारा बिरहोर आदिवासी के उत्थान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने अपना पूरा जीवन इस समुदाय के लिए समर्पित कर दिया।

भारत सरकार द्वारा बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्री जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री सम्मान।

जशपुर के रहने वाले #बिरहोर_के_भाई के नाम से प्रसिद्ध श्री #जागेश्वर_यादव को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी।

Ges0hmmasaan5ya

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा ऐलान! सभी ग्राम ‘पंचायतों’ में बनेगा महतारी सदन