रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने आज अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रोड शो (Ambikapur Vishal Road Show) और आमसभा में भाग लिया, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने जनता से महापौर पद की प्रत्याशी मंजूषा भगत और सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। रोड शो के दौरान अंबिकापुर की सड़कों पर भगवा समंदर नजर आया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने कमल के झंडे लहराते हुए पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। जिस तरह मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है, उसी तरह अटल विश्वास पत्र का हर वादा भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में नगरीय क्षेत्रों में तीन लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे और वर्षों से नजूल भूमि पर रह रहे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो बिजली बिल और संपत्ति कर समय पर भरते हैं, उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, 15 हजार रुपये मासिक आय वाले, 5 एकड़ सिंचित या ढाई एकड़ असिंचित भूमि वाले और दोपहिया वाहन धारकों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ और महादेव एप घोटाले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए, जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया था। उन्होंने कहा कि आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसके दोषी जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल रही। कोयला और शराब घोटाले के आरोपी भी जेल में बंद हैं।
इस भव्य रोड शो और आमसभा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी, मेजर अनिल सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : बिलासपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का महापौर बनाएं- मुख्यमंत्री साय
यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचारी महापौर के नाम पर वोट मांगने डर रही है कांग्रेस :- मीनल चौबे, इधर बीजेपी के सियासी महारथियों की दहाड़
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 8 और 9 फरवरी को भव्य रोड शो
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की निगम सरकार ने चिरमिरी शहर को बदहाल कर दिया, अब मजा चखाने की बारी है : विष्णु देव साय
यह भी पढ़ें : रमन सिंह के नाम से डरती है कांग्रेस इसीलिए झूठे बयान देती है:संजय श्रीवास्तव