जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है!-नितिन नबीन

By : madhukar dubey, Last Updated : July 10, 2024 | 8:44 pm

कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते बोले प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

रायपुर। आयोजित भाजपा की वृहद प्रदेश कार्यसमिति (BJP Greater State Working Committee) में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन (BJP state in-charge Nitin Nabin) ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है।

  • कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। श्री नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है।

  • प्रदेश भाजपा प्रभारी नबीन ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

यह भी पढ़ें : चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस के दिग्गज’ नेताओं को धूल चटाई!-अरुण साव की दहाड़

यह भी पढ़ें :राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए बोले शिवरतन शर्मा, मोदी सरकार में 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर जाना ऐतिहासिक

यह भी पढ़ें :भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में ‘केंद्रीय मंत्री खट्टर’ का राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है बयान पर तीखा वार