किसी ने जीत का तो ‘कोई मामूली’ अतंर से हारने का ‘रिकार्डधारी’ बना

By : hashtagu, Last Updated : December 4, 2023 | 4:33 pm

छत्तीसगढ़। चुनाव में जोगी कांग्रेस (Congress will contest elections) ने 80 प्रत्याशी उतारे। माना जा रहा था कि ज्यादातर जगहों पर वो वोट काटेंगे। पिछली बार जहां उन्होंने 5 सीटें जीती थीं, इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाए। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (Gondwana Republic Party) ने 23 साल बाद खाता खोला और पाली तानाखार से तुलेश्वर सिंह मरकाम जीते। वे स्व. हीरा सिंह मरकाम के बेटे हैं। इस बार बहुजन समाज पार्टी भी आश्चर्यजनक रूप से एक भी सीट नहीं जीत पाई। बिलाईगढ़, जैजैपुर और पामगढ़ से उनकी जीत मानी जा रही थी।

94 वोट से हारे सिंहदेव, लेकिन री-काउंटिंग नहीं ली सिंहदेव ने भाजपा के राजेश अग्रवाल ने उन्हें हराया। लेकिन टीएस सिंहदेव ने री-काउंटिंग कराने से मना कर दिया। इसी तरह कांग्रेस के कांकेर से प्रत्याशी शंकर ध्रुव सिर्फ 16 वोट से हारे। उन्होंने री काउंटिंग के लिए आवेदन किया, लेकिन फिर आवेदन वापस ले लिया। वहीं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का रिकार्ड बनाया है।

ये प्रत्याशी सबसे ज्यादा वोटों से जीते

  1. रायपुर दक्षिण – बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) / महंत रामसुंदर दास (कांग्रेस) – भाजपा को 67851 वोट से मिली जीत
  2. रायगढ़
  3. प्रकाश नायक (कांग्रेस) / ओपी चौधरी (भाजपा ) – भाजपा को 66 हजार वोट से मिली जीत
  4. लोरमी – थानेश्वर साहू (कांग्रेस) / अरुण साव (भाजपा ) – 45891 मतों से भाजपा की जीत
  5. राजनांदगांव -गिरीश देवांगन (कांग्रेस) / डॉ. रमन सिंह (भाजपा ) – भाजपा 45084 से जीती
  6. धरसींवा – अनुज शर्मा (भाजपा) / छाया वर्मा (कांग्रेस) – भाजपा की 44343 वोट से जीत
  7. रायपुर पश्चिम – राजेश मूणत (भाजपा) / विकास उपाध्याय (कांग्रेस) – 41229 वोट से भाजपा की जीत
  8. सराईपाली – चतुरी नंद (कांग्रेस) / सरला कोसरिया (भाजपा ) – कांग्रेस 41610 वोटों से विजयी
  9. गुंडरदेही –कुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) / विरेंद्र कुमार साहू (भाजपा ) – कांग्रेस 41807 वोटों से जीती
  10. दुर्ग शहर – अरुण वोरा (कांग्रेस) / गजेन्द्र यादव (भाजपा ) – 41960 वोटों से भाजपा की जीत
  11. खल्लारी – द्वारिकाधीश यादव (कांग्रेस) / अलका चंद्राकर (भाजपा ) – कांग्रेस 37450 वोटों से जीती
  12. बसना – देवेन्द्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) / संपत अग्रवाल (भाजपा ) – भाजपा 36589 वोटों से विजयी
  13. रायपुर ग्रामीण – मोतीलाल साहू (भाजपा) / पंकज शर्मा (कांग्रेस) – भाजपा 35500 वोट से विजयी
  14. डौंडीलोहारा – अनिल भेड़िया (कांग्रेस) / देवलाल हलवा ठाकुर (भाजपा ) – कांग्रेस 35688 वोट से जीती
  15. कसडोल – संदीप साहू (कांग्रेस) / धनीराम धीवर(भाजपा ) – कांग्रेस 33765 मतों से विजयी
  16. वैशाली नगर – मुकेश चंद्राकर (कांग्रेस) / रिकेश सेन (भाजपा ) – भाजपा 39756 वोटों से विजयी
  17. कवर्धा – मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) / विजय शर्मा (भाजपा ) – भाजपा 39592 वोटों से जीती
  18. प्रेमनगर – खेलसाय सिंह (कांग्रेस) / भूलन सिंह मरावी (भाजपा ) – भाजपा 33290 वोट से जीती
  19. भटगांव – पारसनाथ रजवाड़े (कांग्रेस) / लक्ष्मी रजवाड़े (भाजपा ) – भाजपा 41323 वोटों से विजयी
  20. मोहला-मानपुर – इंद्र शाह मंडावी (कांग्रेस) / संजीव साहा (भाजपा ) – 31741 वोटों से कांग्रेस जीती
  21. भानुप्रतापपुर – सावित्री मंडावी (कांग्रेस) / गौतम उइके (भाजपा ) -कांग्रेस 30932 वोट से जीती

ये प्रत्याशी सबसे कम वोटों से हारे

  1. कांकेर – शंकर ध्रुव (कांग्रेस) / आशाराम नेताम (भाजपा ) – भाजपा 16 वोट से विजयी
  2. अंबिकापुर – टी एस सिंहदेव (कांग्रेस) / राजेश अग्रवाल (भाजपा ) – 93 वोट से भाजपा की जीत
  3. पत्थलगांव – रामपुकार सिंह (कांग्रेस) / गोमती साय (भाजपा ) – भाजपा 255 वोट से जीती
  4. पाली-तानाखार – दुलेश्वरी सिदार (कांग्रेस) / रामदयाल (भाजपा ), तुलेश्वर मरकाम (गोगपा) – गोगपा 516 वोट से विजयी
  5. बिंद्रानवागढ़ – जनक लाल ध्रुव (कांग्रेस) / गोवर्धन सिंह मांझी(भाजपा ) – कांग्रेस 817 वोटों से जीती
  6. कोंटा – कवासी लखमा (कांग्रेस) / सोयम मुक्का (भाजपा ) – 1930 वोट से कांग्रेस की जीत
  7. डोंगरगढ़ – हर्षिता स्वामी बघेल (कांग्रेस) / विनोद खाण्डेकर (भाजपा ) – कांग्रेस 14367 वोट से विजयी
  8. भिलाई नगर – देवेन्द्र यादव (कांग्रेस) / प्रेम प्रकाश पाण्डेय (भाजपा ) – कांग्रेस 1615 वोट से जीती

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की रेस में ‘डॉक्टर रमन-विष्णुदेव’ और अरुण साव!