विष्णुदेव साय बोले, ओडिशा की ‘निष्क्रिय सरकार’ को बदलने का समय आ गया है

By : hashtagu, Last Updated : May 16, 2024 | 2:54 pm

रायपुर। छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के चुनावी अभियान खत्म कर प्रदेश के बीजेपी नेता-मंत्री अब झारखंड और ओडिशा (Jharkhand and Odisha) में हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai), प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, संगठन के महामंत्री पवन साय और संजय श्रीवास्तव जैसे नेताओं ने ओडिशा और झारखंड के प्रवास पर हैं।

  • झारखंड और ओडिशा में हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में प्रदेश के नेता-मंत्री सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान रोड शो कर रहे हैं और पार्टी के नेताओं की बैठक लेकर सीटें जीतने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ​​​​​​साय ओडिशा के बरगढ़, तलसारा, सुंदरगढ़, बीजेपुर, बलांगीर, बीरमहाराजपुर में सभाएं करेंगे।

ओडिशा की सरकार निष्क्रिय- CM

ओडिशा दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 24-25 सालों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। जनता पिछले 25 वर्षों से राज कर रही बीजेडी सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

  • सीएम साय ने कहा कि खनिज सम्पदा, वन सम्पदा और उपजाऊ मिट्टी से भरपूर ओडिशा में नवीन बाबू ने गरीबों का भला नहीं किया। इसलिए 25 वर्षों से जमी इस निष्क्रिय सरकार को बदलने का समय आ गया है।

अर्जुन की तरह दिया साय ने लक्ष्य

छत्तीसगढ़ के भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने रांची विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता को महाभारत के रण की तरह जीत का सियासी उपदेश दिया। साय ने कहा कि 4 जून को भाजपा को मिलने वाले प्रचंड बहुमत के रूप में कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा सामने आएगा। इसके लिए सभी को अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

यह भी पढ़ें : मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है व्यायाम : शोध