महिला आरक्षण बिल : BJP-कांग्रेस में बदलेगा ‘टिकट’ वितरण का फार्मेूला! महिला वोटर सबसे ज्यादा

आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत अब महिलाओं को 33 प्रतिशत लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर टिकट देने का प्रावधान तय हो गया है।

  • Written By:
  • Updated On - September 19, 2023 / 04:36 PM IST

छत्तीसगढ़। नारी शक्ति की बदौलत ही इस दुनिया का अस्तित्व है। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत अब महिलाओं को 33 प्रतिशत लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर टिकट देने का प्रावधान तय हो गया है। जहां बात छत्तीसगढ़ की बात है तो वह केंद्र बिंदु में रहेगा। क्योंकि यहां महिला वोटरों (Women reservation bill) की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। सूत्रों के मुताबिक यही वजह है कि छत्तीसगढ़ बीजेपी BJP इस विधेयक के लागू होने के इंतजार में थी। यही कारण है कि बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची अभी तक जारी नहीं की है। इधर, कांग्रेस की अभी पहली सूची आना बाकी है। ऐसे में यह भी कायस लगाए जा रहे हैं कि यहां महिला वोटरों की संख्या अधिक होने के कारण हो सकता है कि कांग्रेस भी इस बार महिलाओं को 90 विधानसभा सीटों पर 33 प्रतिशत के हिसाब से टिकट का वितरण कर सकती है। इस विधेयक के लागू हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला जनप्रतिनिधियों का बोल बाला रहेगा। छत्तीसगढ़ में 90 सीट हैं।

  • जहाँ अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत आरक्षण के बाद 29 सीट आरक्षित हो जाएगी। लोकसभा में 11 सीट हैं। इसमें भी 3 सीट महिलाओं के लिए अनिवार्य हो जाएगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इसके लागू होने के बाद कांग्रेस में भी कई पुरुष विधायकों के टिकट कट सकते हैं। वैसे अभी कुछ भी कह पाना नामुमकिन है। लेकिन इतना तय है कि बीजेपी इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में इसे अवश्य लागू करेगी।

छत्तीसगढ़ में 21 को प्रियंका गांधी के दौरे के बहाने कांग्रेस का सियासी दांव

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर भिलाई आ रही हैं। वे यहां आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद 28 सितम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होने वाला है। जबकि 25 सितम्बर को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा टल गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा चल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी नवा रायपुर में युवा सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं और अब प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधने प्रियंका गांधी आ रही हैं। भिलाई में बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी चल रही है।

प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण सियासी जिला दुर्ग

दुर्ग जिला प्रदेश का VIP जिला माना जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग ही है और अगर केवल दुर्ग संभाग की ही बात करें तो ये संख्या बढ़कर 6 हो जाती है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल। दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा विधानसभा से रविन्द्र चौबे। कवर्धा से मोहम्मद अकबर। अहिवारा से गुरु रुद्र कुमार और डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया मंत्री हैं। इसलिए यहां हो रहे सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीजेपी लगातार सरकार को शराबबंदी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को लेकर घेरने में लगी है। भिलाई में प्रियंका की रैली से महिला वोटर्स के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की जाएगी।

  • छत्तीसगढ़ में महिला वोटर भी अव्वल

  • चुनाव आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में महिला वोटर की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम थी। लेकिन इस बार महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या 30 हजार ज्यादा है। जो किसी भी पार्टी की जीत-हार का गणित महिलाएं बदल सकती हैं। जिसका सीधा सा मतलब है कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाएं किंगमेकर की भूमिका में रहेंगी।

प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या – 1.97 करोड़

महिला मतदाता – 98.5 लाख

पुरूष मतदाता – 98.2 लाख

दिव्यांग – 1.47 लाख

थर्ड जेंडर – 762 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

इनपुट (कुमार बृजेश सतपथी)

यह भी पढ़ें : आरक्षण बिल पास और लागू होने के बाद लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या

यह भी पढ़ें : Inside Story : महिला ‘आरक्षण बिल’ से ‘छत्तीसगढ़’ लोकसभा की 3 और विधानसभा में 29 सीटें होंगी आरक्षित!