प्रियंका में दिखी ‘इंदिरा गांधी’ की झलक, जब मेयर ‘एजाज’ को बुला लीं अपने पास़!

By : madhukar dubey, Last Updated : February 25, 2023 | 12:40 pm

छत्तीसगढ़। उनकी राहों पर फूलों की बिछी चादर, भले ही उनके ‘कदम इन फूलों’ पर नहीं पड़े। कम से कम उनका काफिला तो गुजरा। बात हो रही है प्रियंका गांधी वाड्रा की। वे आज कांग्रेस के महाधिवेशन (convention) में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचीं। जहां उनके इंतजार में लोग पहले से ही बेसब्री से खड़े थे। जैसे ही उन्हें पता चला वे आ गईं हैं तो जनसमूह से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जिंदाबाद की गूंज उठी। साथ में भूपेश जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे।

महाधिवेशन के उत्सव के बीच एक जो नजारा दिखा, जो चर्चा का विषय बना। वह था, मेयर एजाज ढेबर और प्रियंका गांधी के बीच संवाद का। प्रियंका का काफिला जैसे ही भीड़ में कुछ पल के लिए रूका। उसी समय मेयर एजाज ढेबर को प्रियंका गांधी वाड्रा ने देखा और मुस्कुराई। फिर क्या था, मेयर एजाज ढेबर ने प्रियंका से स्वागत भरे शब्द कहे। साथ ही कुछ सेंकेंड की बातचीत भी हुई। 

Priyanka Gandhi 0000002222

Rahul 77777777777777

मेयर की मेहमाननवाजी के मुरीद हैं सभी

ये दीगर, बात है कि कांग्रेस का पूरा संगठन इस राष्ट्रीय अधिवेशन में लगा है। लेकिन मेयर एजाज ढेबर अपने विभागीय टीम के साथ-साथ अपने हजारों समर्थकों के साथ व्यवस्था में जुटे हैं। दिनरात वे महाधिवेशन स्थल पर आने वाले अतिथियों की खातिरदारी में लगे हैं। इनकी मेहमान नवाजी के सभी मुरीद हैं।

5555555555

इसके अलावा खास बात है कि शहर के मेयर होने के नाते वार्ड के हजारों लोग उनसे संपर्क में हैं। जो चाहते थे कि उन्हें भी महाधिवेशन स्थल पर ले जाया जाए। ताकि वह भी प्रियंका, राहुल औ सोनिया गांधी के देख सुन सकें। इनकी मुरादों को पूरा करने के लिए मेयर एजाज ढेबर ने व्यवस्था कराई थी।

Ful Kin