जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की छोटी लहरें दर्ज — सतर्कता बढ़ाई गई

एजेंसी के अनुसार आने वाले समय में 3 मीटर तक ऊंची लहरें जापान के उत्तर-पूर्वी तटों पर पहुंच सकती हैं।

  • Written By:
  • Updated On - December 8, 2025 / 11:45 PM IST

Earthquake: जापान के आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान एजेंसी ने Aomori, Iwate और Hokkaido प्रान्तों के लिए tsunami warning जारी की है। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 7.6 बताई गई थी। झटके स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे महसूस किए गए।

आओमोरी में छोटी सुनामी लहरें आनी शुरू हो गई हैं, जिनकी ऊंचाई फिलहाल 40 सेमी तक है। एजेंसी के अनुसार आने वाले समय में 3 मीटर तक ऊंची लहरें जापान के उत्तर-पूर्वी तटों पर पहुंच सकती हैं।

भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में और 50 किमी की गहराई में स्थित था। झटकों के बाद आओमोरी में 2,700 घरों में बिजली गुल हो गई। शहर में आग लगने की दो घटनाएं भी दर्ज की गईं।
सड़क धंसने की वजह से आओमोरी में 1 व्यक्ति, और गिरने से होक्काइडो में 2 लोग घायल हुए हैं।