चक्रवात मंडूस से 3 की मौत, श्रीलंका में 21,000 से अधिक प्रभावित

By : hashtagu, Last Updated : December 12, 2022 | 12:16 pm

कोलंबो, 12 दिसंबर (आईएएनएस)| श्रीलंका (Sri Lanka) में चक्रवात मंडूस (Cyclone Mandus) के कारण प्रतिकूल मौसम की स्थिति से 3 लोगों की मौत हो गई और 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने सोमवार को दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, डीएमसी ने कहा कि, 19 लोग घायल हुए हैं और प्रभावित लोग 16 जिलों के 6,113 परिवारों के हैं। द्वीप देश के विभिन्न हिस्सों में 5,639 घरों को नुकसान पहुंचा है।

डीएमसी के उप निदेशक प्रदीप कोडिपिली ने मीडिया को बताया कि, उन्होंने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। डीएमसी ने कहा कि, मंडूस का प्रभाव बहुत कम हो गया है लेकिन फिर भी श्रीलंकाई लोगों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।