बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्यौता

भारत सरकार ने इस आयोजन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री को भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजने का निर्णय लिया है।

  • Written By:
  • Publish Date - February 15, 2026 / 08:27 PM IST

ढाका, बांग्लादेश: बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका में 17 फरवरी को होने वाले नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक न्यौता (invite) भेजा गया है, जिसमें 13 देशों को भी आमंत्रित किया गया है और यह समारोह दक्षिणी संसद परिसर में आयोजित होगा। बांग्लादेश ने पीएम मोदी समेत भारत, पाकिस्तान, चीन, सऊदी अरब, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव, भूटान और ब्रुनेई के नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया है, जो इस आयोजन को क्षेत्रीय कूटनीति का महत्वपूर्ण पल बना रहा है।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 फरवरी को मुंबई में फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ द्विपक्षीय बैठक (bilateral meeting) निर्धारित है, जिसके कारण मोदी के ढाका में शपथ समारोह में शामिल होने की संभवना कम बताई जा रही है।

भारत सरकार ने इस आयोजन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री को भारत का प्रतिनिधित्व करने भेजने का निर्णय लिया है। यह क़दम भारत-बांग्लादेश के बीच दोस्ताना रिश्तों और लोकतांत्रिक सहयोग को कायम रखने की नीति को दर्शाता है।

तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में शानदार जीत हासिल की है और इस अवसर पर उन्होंने भारत से अच्छे द्विपक्षीय संबंधों की आशा जताई है।