ढाका (बांग्लादेश): बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया (Khaleeda Zia) का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने ढाका के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, खालिदा जिया का निधन फज्र की नमाज के बाद हुआ। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। उन्हें लीवर सिरोसिस, हृदय रोग, मधुमेह, गठिया और सांस से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं।
STORY | Khaleda Zia: A formidable figure who dominated Bangladesh politics for decades
Khaleda Zia, the first woman prime minister of Bangladesh and the second in the Muslim world, dominated the country’s politics for decades alongside her arch-rival Sheikh Hasina.
READ:… pic.twitter.com/yMQCGE3pIv
— Press Trust of India (@PTI_News) December 30, 2025
खालिदा जिया ने बांग्लादेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई। वे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं और दो बार इस पद पर रहीं। पहली बार 1991 से 1996 तक और दूसरी बार 2001 से 2006 तक उन्होंने सरकार का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले।
उनका राजनीतिक जीवन प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ लंबे समय तक चली प्रतिद्वंद्विता के लिए भी जाना जाता है। दोनों नेताओं के बीच की राजनीतिक टकराव ने दशकों तक देश की राजनीति को प्रभावित किया।
खालिदा जिया के निधन की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। BNP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बांग्लादेश की लोकतांत्रिक राजनीति की मजबूत आवाज बताया। पार्टी के मौजूदा कार्यवाहक अध्यक्ष और उनके बेटे तारिक रहमान ने भी शोक जताया है।
सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। अंतिम संस्कार को लेकर परिवार और पार्टी की ओर से आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।