ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा- मेरी हत्या हुई तो ऐसा हमला होगा जो पहले कभी नहीं देखा

ट्रंप ने कहा कि ईरान उन्हें अपना प्रमुख निशाना मानता है, लेकिन वह किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - July 11, 2026 / 01:22 PM IST

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी हत्या (Assassination) की गई तो ईरान पर ऐसा सैन्य हमला (Military Strike) किया जाएगा, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पहले से ही ऐसे निर्देश (Instructions) दे दिए हैं, जिनके तहत किसी भी हमले की स्थिति में तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रंप ने कहा कि ईरान उन्हें अपना प्रमुख निशाना मानता है, लेकिन वह किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रखी है और जरूरत पड़ने पर हजारों मिसाइलों से जवाब दिया जाएगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। हाल के दिनों में ईरान की ओर से ट्रंप के खिलाफ कथित धमकियों और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हुई है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि यदि उनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई होती है तो उसका जवाब बेहद कठोर होगा।

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका-ईरान संबंधों में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल ईरान की ओर से ट्रंप के इस ताजा बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।