महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66.74 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 626.25 करोड़ रुपए

सरकार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और उनके जीवन में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

  • Written By:
  • Publish Date - July 11, 2026 / 01:25 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandan Yojana) की 29वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 66.74 लाख से अधिक माताओं और बहनों के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।

सरकार ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और उनके जीवन में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप योजना के तहत हर माह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इससे लाखों परिवारों में आर्थिक मजबूती के साथ विश्वास, सम्मान और आत्मबल बढ़ा है।

सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।