US-ईरान टकराव तेज: अमेरिकी मरीन ने समुद्र में ईरानी जहाज पर किया कब्जा, वीडियो जारी
By : hashtagu, Last Updated : April 20, 2026 | 3:16 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 20, 2026 | 3:16 pm
वॉशिंगटन/हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य: अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक वीडियो (video) जारी किया है, जिसमें अमेरिकी मरीन (Marines) को ईरानी जहाज (vessel) पर चढ़कर कब्जा करते हुए देखा जा सकता है। यह कार्रवाई तब की गई जब एक ईरानी कार्गो जहाज ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी (naval blockade) का उल्लंघन करने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना ओमान की खाड़ी और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास हुई, जहां अमेरिकी नौसेना पहले से सतर्क निगरानी कर रही थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जहाज को कई बार रुकने की चेतावनी दी गई, लेकिन आदेश नहीं मानने पर उसे रोकने के लिए कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि यह टकराव करीब छह घंटे तक चला। इसके बाद अमेरिकी युद्धपोत ने जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे मरीन कमांडो रस्सियों के सहारे जहाज पर उतरे और उस पर कब्जा कर लिया।
अमेरिकी सेना के अनुसार, यह जहाज प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल था और नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। वहीं ईरान ने इस कार्रवाई को “समुद्री डकैती” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है।
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है। इस कार्रवाई के बाद अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर पड़ सकता है।
U.S. Marines depart amphibious assault ship USS Tripoli (LHA 7) by helicopter and transit over the Arabian Sea to board and seize M/V Touska. The Marines rappelled onto the Iranian-flagged vessel, April 19, after guided-missile destroyer USS Spruance (DDG 111) disabled Touska’s… pic.twitter.com/mFxI5RzYCS
— U.S. Central Command (@CENTCOM) April 20, 2026