छत्तीसगढ़ में आज बड़ा नक्सली सरेंडर, हथियारों के साथ पुलिस के सामने झुकेंगे बड़े कैडर
By : hashtagu, Last Updated : August 17, 2025 | 11:45 am
By : hashtagu, Last Updated : August 17, 2025 | 11:45 am
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे (naxal morcha) पर एक और बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। आज राज्य में 3 से 4 बड़े कैडर के नक्सली पुलिस के सामने हथियार डालने वाले हैं। यह सरेंडर रायपुर रेंज के सीनियर पुलिस अफसरों के सामने होगा। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
प्रदेश में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है, जिसका असर अब साफ नजर आने लगा है। कई बड़े नक्सली या तो एनकाउंटर में मारे जा रहे हैं या फिर स्वेच्छा से सरेंडर कर रहे हैं। सुरक्षा बलों की सख्ती और सरकार की नीति से नक्सल संगठन अब कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।
फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सरेंडर करने वाले नक्सली कौन हैं और उनका नेटवर्क किस स्तर का था। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ये सभी वरिष्ठ और सक्रिय कैडर हैं, जो लंबे समय से जंगल में सक्रिय थे। ये अपने साथ हथियार लेकर सरेंडर के लिए पहुंचे हैं।
पुलिस विभाग आज दोपहर या शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नामों का खुलासा करेगा। साथ ही नक्सल नेटवर्क से जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जा सकती हैं।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार और सुरक्षा बलों की रणनीति रंग ला रही है। एक के बाद एक बड़े सरेंडर से नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। आज का दिन राज्य के लिए इस मोर्चे पर एक और बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।