वनमंत्री कश्यप पर मारपीट के आरोप से छत्तीसगढ़ की सियासत में बवाल
By : dineshakula, Last Updated : September 8, 2025 | 12:18 pm
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत उस वक्त गरमा गई जब वन मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) पर जगदलपुर सर्किट हाउस में एक संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप लगे। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए रविवार को राज्यभर में प्रदर्शन किया और मंत्री का पुतला फूंका। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की, जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली।
📍 दंतेवाड़ा
मंत्री केदार कश्यप द्वारा जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ वर्ग कर्मी के साथी की गई मारपीट और उनके मां को ले कर दी गई गाली के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री केदार कश्यप की बर्खास्तगी को ले कर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन pic.twitter.com/ZiVMGA9OR4— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 7, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कश्यप को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं भाजपा ने इस पूरे विवाद को विपक्ष की साजिश बताते हुए खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन हो गई है और भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही है।
मंत्री कश्यप ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसा कोई वाकया हुआ ही नहीं है और कांग्रेस जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी उनका बचाव करते हुए कहा कि कश्यप एक गंभीर और शांत स्वभाव के नेता हैं।
कांग्रेस का अगला कदम मंत्री के आवास का घेराव है, जो सोमवार को किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि अगर मंत्री को तुरंत पद से नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।
📍 कोरिया
मंत्री केदार कश्यप द्वारा जगदलपुर सर्किट हाउस में चतुर्थ वर्ग कर्मी के साथी की गई मारपीट और उनके मां को ले कर दी गई गाली के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों में मंत्री केदार कश्यप की बर्खास्तगी को ले कर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन pic.twitter.com/bFsztYuiAR— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 7, 2025




