कृति सेनन ने कबीर बहिया को खास अंदाज़ में दी बर्थडे विश, रिश्ते पर फिर बढ़ी चर्चा

By : dineshakula, Last Updated : November 20, 2025 | 12:27 pm

मुंबई: अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज़ में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की, जो समुद्र किनारे ली गई लग रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा— “Happy Birthday to the one I can be stupid with! May this world never change the good heart you have!”

इस पोस्ट के बाद एक बार फिर कृति और कबीर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों को हाल ही में अबू धाबी में हुए UFC 321 मुकाबले में साथ देखा गया था, जहां उनके साथ कृति की फिल्म बेदिया के को-स्टार वरुण धवन भी मौजूद थे। कृति ने स्टेडियम से तस्वीरें भी शेयर की थीं।

कृति सेनन ने पहली बार अपने रिलेशनशिप का इशारा शो Too Much With Kajol and Twinkle में किया था। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि “वह इंडस्ट्री से नहीं है” और दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी।

कबीर बहिया, कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं, जो यूके में स्थित साउथॉल ट्रैवल कंपनी के मालिक हैं। कबीर का एमएस धोनी और साक्षी धोनी से भी करीबी संबंध बताया जाता है। साक्षी धोनी का जन्मदिन भी कबीर के जन्मदिन के दिन ही आता है।

कृति सेनन ने यह भी साफ कर दिया है कि वे इस साल शादी नहीं करने वाली हैं, इसलिए फैंस को किसी बड़े ऐलान का इंतज़ार फिलहाल नहीं करना चाहिए।