धमतरी में खपरी बायपास पर भीषण सड़क हादसा: 201 कोबरा बटालियन के चार जवान और ड्राइवर की मौत, एक गंभीर घायल
By : hashtagu, Last Updated : February 14, 2026 | 2:35 pm
By : hashtagu, Last Updated : February 14, 2026 | 2:35 pm
धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले (Dhamtari disrtict) के खपरी बायपास पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों और कार के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही डिजायर कार सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और जोरदार प्रभाव से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे सवारों को बाहर निकालने के लिए राहत दल ने गैस कटर का इस्तेमाल किया।
पुलिस और राहत दल ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चारों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
#WATCH | Dhamtari, Chhattisgarh: CRPF DG V.S. Pandey says, “It’s a sad day for us. Today, 3 jawans of our 201 CoBRA battalion died. They had set out from Jagdalpur and met with an accident in Dhamtari. One personnel is injured and is being provided medical treatment…” https://t.co/Nm6YCJJbz8 pic.twitter.com/BGX4JXozu2
— ANI (@ANI) February 14, 2026