रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: इंडिगो फ्लाइट 6E 7302 रनवे पर टच होते ही उछली, 38 मिनट देरी से रफ लैंडिंग
By : hashtagu, Last Updated : February 14, 2026 | 9:53 pm
By : hashtagu, Last Updated : February 14, 2026 | 9:53 pm
रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार (14 फरवरी) को एक बड़ा विमान हादसा (Air Incident) टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट क्रमांक 6E 7302 दोपहर में लैंडिंग के दौरान रनवे पर टच करते ही उछल गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ और अनुभव से दोबारा विमान की सुरक्षित लेकिन रफ लैंडिंग (Rough Landing) कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में निर्धारित समय से 38 मिनट अधिक लगे। फ्लाइट को 2:40 बजे लैंड होना था, लेकिन यह 3:18 बजे रनवे पर उतरी। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
STORY | IndiGo flight fails to land in 1st attempt at Raipur airport; return flight cancelled
The return flight to Bhopal of an IndiGo ATR aircraft was cancelled after it failed to land in the first attempt and safely landed in the second attempt at the Swami Vivekananda Airport… pic.twitter.com/vJWBrU9Dwq
— Press Trust of India (@PTI_News) February 14, 2026
जानकारी के अनुसार फ्लाइट को भोपाल से दोपहर 1:15 बजे रवाना होना था, लेकिन यह 1:29 बजे उड़ान भर सकी। रायपुर पहुंचने का समय 2:40 बजे तय था। विमान समय पर रायपुर पहुंचा, लेकिन लैंडिंग के दौरान अचानक तेज झटका लगा और विमान रनवे से दोबारा ऊपर उठ गया। विमान में बैठे यात्रियों के मुताबिक रनवे टच करते ही जोरदार जर्क महसूस हुआ, जिससे कुछ देर के लिए दहशत की स्थिति बन गई।
पायलट ने दोबारा प्रयास करते हुए सेकेंड अटेम्प्ट में विमान की रफ लैंडिंग कराई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एयरपोर्ट पर भी एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई थी।
इस घटना के कारण रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो की अगली फ्लाइट भी प्रभावित हुई। दोपहर 3:15 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट शाम 4 बजे रवाना हुई। वहीं, भोपाल जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार तकनीकी कारणों या लैंडिंग एप्रोच में आई दिक्कत की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।