X (ट्विटर) हुआ डाउन: भारत में हजारों यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कत, कंपनी की चुप्पी जारी

By : hashtagu, Last Updated : February 16, 2026 | 8:23 pm

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर – Twitter) सोमवार शाम अचानक डाउन (outage) हो गया, जिससे भारत (India) समेत कई देशों के हजारों यूजर्स को लॉगिन (login) और फीड (feed) लोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों की टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं हो रही थी और पोस्ट दिखाई नहीं दे रही थीं।

शाम के व्यस्त समय में बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की कि वे अपने अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ यूजर्स को “Something went wrong” जैसे एरर मैसेज दिखाई दिए। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर भी हजारों शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें ऐप और वेबसाइट दोनों पर समस्या बताई गई।

भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सों से भी सर्विस बाधित होने की खबरें सामने आईं। कई यूजर्स ने डायरेक्ट मैसेज और नोटिफिकेशन फीचर में भी दिक्कत की जानकारी दी।

अब तक X या इसके मालिक एलोन मस्क की ओर से इस तकनीकी गड़बड़ी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि समस्या किस वजह से आई और कब तक पूरी तरह ठीक होगी।

अचानक आई इस तकनीकी बाधा से सोशल मीडिया पर निर्भर लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।