मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोनू सूद का बड़ा ऐलान, दुबई में फंसे लोगों को देंगे मुफ्त रहने की सुविधा

By : hashtagu, Last Updated : March 5, 2026 | 8:31 pm

नई दिल्ली: अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल की है। दुबई में फंसे लोगों के लिए उन्होंने मुफ्त आवास की व्यवस्था कराने का ऐलान किया है, ताकि मुश्किल हालात में लोगों को रहने की समस्या का सामना न करना पड़े।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग दुबई में फंसे हुए हैं और रहने की परेशानी झेल रहे हैं, उनके लिए मुफ्त ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों से संपर्क करने की अपील भी की है।

अभिनेता ने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे की मदद करना बेहद जरूरी है। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी सराहना की जा रही है और कई लोग इसे मानवीय कदम बता रहे हैं।

कोरोना महामारी के दौरान भी सोनू सूद ने देश-विदेश में फंसे हजारों लोगों को घर पहुंचाने और मदद करने के लिए कई पहल की थीं। तभी से वे लगातार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं।