UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल का CM विष्णु देव साय ने किया सम्मान, कहा– छत्तीसगढ़ का अभिमान

By : hashtagu, Last Updated : March 7, 2026 | 4:58 pm

रायपुर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली होनहार बेटी वैभवी अग्रवाल (Vaibhavi Agrawal) को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवी अग्रवाल प्रदेश का मान और अभिमान हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम (Hard Work), मजबूत संकल्प (Determination) और स्पष्ट लक्ष्य (Goal) के साथ हासिल की गई यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया कि वैभवी अग्रवाल प्रशासनिक सेवा (Administrative Service) में अपनी प्रतिभा, मेहनत और संवेदनशीलता के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा लगातार अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं और वैभवी की सफलता से प्रदेश का गौरव बढ़ा है।