केरल चुनाव में BJP के लिए प्रचार करेंगे CM साय, नामांकन रैली में दिखाएंगे ताकत
By : hashtagu, Last Updated : March 23, 2026 | 1:26 pm
रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) आज केरल (Kerala) दौरे पर जाएंगे, जहां वह भाजपा (BJP) प्रत्याशियों की नामांकन रैली (Nomination Rally) में शामिल होंगे। इस दौरान वह चैंगान्नूर सीट से भाजपा उम्मीदवार एमवी गोपाल कुमार और अरणमुला विधानसभा सीट से उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन के समर्थन में आयोजित रैली में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री साय शाम को केरल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 24 मार्च को वह वापस रायपुर लौट आएंगे।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी। यह चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा। इसी दिन पुडुचेरी में भी मतदान होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने केरल और पुडुचेरी की विभिन्न सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें पीरूमाडे से वी. रतीश, पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम, मवेलिक्कारा (SC) से अजीमोन, अडूर (SC) से पंडालम प्रतापन, चवरा से के.आर. राजेश, चडायमंगलम से आर.एस. अरुण राज, चिरायिनकीझू (SC) से बी.एस. अनुप, तिरुवनंतपुरम से करमाना जयन, अरुविक्करा से विवेक गोपान और कोवलम से टी.एन. सुरेश शामिल हैं।
इसके अलावा नेय्यत्तिनकरा से एस. राजेशकरण नायर, कासरगोड से अश्विनी एम.एल., कल्लियास्सेरी से एवी सनील कुमार, तालिपरम्बा से एन हरिदास, धर्मदाम से के. रंजीत, थालास्सेरी से ओ निधिश, कुथुपरम्बा से एडवोकेट शिजीलाल, मट्टनुर से बीजू इलाक्कुझी, कलपेट्टा से प्रशांत मालवयाल, कोंडोट्टी से पी. सुब्रमण्यम और एर्नाड से एडवोकेट एन श्रीप्रकाश को टिकट दिया गया है।
मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार, वेंगारा से जयकृष्णन वी.एन., वल्लिकुन्नु से एम प्रेमन मास्टर, तिरुरंगडी से रिजु सी. राघव, तनूर से दीपा पुज़हक्कल, तिरुर से के नारायणन मास्टर, थावनूर से रवि थेलाथ, त्रिथला से वी. उन्नीकृष्णन मास्टर, पट्टांबी से एडवोकेट पी. मनोज और कोंगड (SC) से रेनू सुरेश को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं अलाथुर से के.वी. प्रसन्न कुमार, गुरुवयूर से एडवोकेट बी गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से एडवोकेट टीएस उल्लास बाबू, ओल्लूर से बिजॉय थॉमस, नटिका (SC) से सी.सी. मुकुंदन, पुदुक्कड़ से ए. नागेश, अलुवा से एमए ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्ना कुमार, एर्नाकुलम से पीआर शिवशंकर और चंगनास्सेरी से बी राधाकृष्ण मेनन को मैदान में उतारा गया है।
अलाप्पुझा से एमजे जॉब, अरणमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडारा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन. प्रताप कुमार भी भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री साय का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भाजपा केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है और चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरी है।




