छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत: 14 ट्रेनें फिर पटरी पर, 7 अप्रैल तक बहाली से यात्रियों को फायदा
By : hashtagu, Last Updated : April 3, 2026 | 12:01 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 3, 2026 | 12:01 pm
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल (Bilaspur division) में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI – Non Interlocking) कार्य के कारण पहले रद्द (Cancelled) की गई 14 ट्रेनों को अब फिर से बहाल (Restored) किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों (Passengers) की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का फैसला लिया है, जिससे कई रूट पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ये सभी ट्रेनें 7 अप्रैल तक दोबारा पटरी पर दौड़ेंगी, जिससे ओडिशा और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की परेशानी भी कम होगी।
इससे पहले नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दोबारा शुरू किया गया था। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और लाइन नंबर 5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलस्टेड ट्रैक में बदलने का काम किया जा रहा था, जिसके कारण इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या 139 से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।