राघव चड्ढा का बड़ा पलटवार: ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, AAP के फैसले पर उठाए सवाल

By : hashtagu, Last Updated : April 3, 2026 | 12:07 pm

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP – Aam Aadmi Party) द्वारा राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए (Removed) जाने और संसद में बोलने से रोके (Restricted) जाने के बाद सांसद (MP – Member of Parliament) राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश (Video Message) जारी कर पार्टी के फैसले पर सीधा पलटवार किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X – Social Media Platform) पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें खामोश जरूर किया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं।

वीडियो संदेश में Raghav Chadha ने आम आदमी पार्टी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब-जब उन्हें संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे ऐसे मुद्दे उठाते हों जिन पर आमतौर पर चर्चा नहीं होती, लेकिन क्या जनहित के मुद्दे उठाना कोई अपराध है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्होंने कोई गलती की है या कुछ गलत किया है।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि वे यह सवाल इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि Aam Aadmi Party ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उन्हें संसद में बोलने से रोकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आखिर कोई उनके बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा, जबकि वे हमेशा जनता और आम आदमी के मुद्दों पर ही बात करते हैं।

इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा देश के लिए जरूरी और अहम मुद्दे संसद में नहीं उठा रहे थे, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।