CG-BJP से जुड़े 10 लाख सदस्य, तीव्र गति दौड़ाने ‘नितिन नबीन’ और दिग्गजों का मैराथन मंथन

By : hashtagu, Last Updated : September 15, 2024 | 2:59 pm

रायपुर। सदस्यता अभियान की टोली की बैठक (BJP membership campaign group meeting) भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन (BJP state in-charge Nitin Nabin), प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,संगठन महामंत्री पवन साय,सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव ,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू रोहरा, भरत वर्मा,रामजी भारती ,सांसद रूपकुमारी चौधरी , सदस्यता टोली के नवीन मार्कण्डेय सहित पदाधिकारी मौजूद हैं, जहां मंथन जारी है।

  • कल भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने कार्यक्रम में कहा कि सभी कार्यकर्ता गली-गली घर-घर पहुँचकर भाजपा का सदस्य बनाकर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अर्जित उपलब्धियों ने भारत को एक नई पहचान दी है। मोदी की गारंटी पूरी करके भाजपा की हमारी प्रदेश सरकार ने अगाध जन विश्वास अर्जित किया है। सदस्यता अभियान भाजपा और देश को मजबूत बनाने का अनमोल अवसर है। सदस्यता हमारी पार्टी का मूल आधार है।

इस अभियान में पूरे देश के सभी वर्ग, समाज, आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर हैं। श्री नवीन ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में वे अपना अधिक-से-अधिक समय दे तथा इस अभियान में और तेज गति से जुटें ताकि निर्धारित अवधि में लक्ष्य से पार सदस्यता दिलाकर छत्तीसगढ़ भाजपा की मिसाल पेश की जा सके। श्री नवीन ने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर है। करीब 10 लाख हमारे सदस्य बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : X story : बीजेपी का NSUI के बहाने कांग्रेस पर वार! कहा-आकाओं की शह पर…

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari का बड़ा खुलासा – विपक्ष ने प्रधानमंत्री पद की पेशकश की, पर ठुकरा दिया

यह भी पढ़ें : अमेरिका में पत्रकारों के साथ हाथापाई पर भड़के धर्मेंद्र लोधी, कहा- राहुल गांधी का आचरण ही ऐसा है

यह भी पढ़ें : मांदर पर थाप देते हुए, करमा तिहार के उल्लास में झूमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव