छत्तीसगढ़ में 2 बड़ी हड़ताल! आंदोलन में कूदे ‘सवा लाख’ कर्मचारी…VIDEO

छत्तीसगढ़ में दो बड़ी हड़ताल (2 Big Strike in Chhattisgarh)चल रही है। इसमें एक स्वास्थ्य विभाग और दूसरा संविदा कर्मचारी संघ (Contract.........

  • Written By:
  • Updated On - July 4, 2023 / 03:58 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो बड़ी हड़ताल (2 Big Strike in Chhattisgarh)चल रही है। इसमें एक स्वास्थ्य विभाग और दूसरा संविदा कर्मचारी संघ (Contract Employees Union) का है। जहां वे अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार मांगों को लेकर शासन का ध्यानाकृष्ट करा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी बातों को सरकार नहीं सुन रही है। ऐसे में वे आंदोलन करने के लिए मजबूर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इसमें लगभग 85 हजार स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। बड़ी तादाद में महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। इनकी वेतन विसंगति सहित 13 माह का वेतन और नियमितिकरण की मांगें प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नवा रायपुर तूता में आंदाेलनरत हैं।

इधर, दूसरी ओर संविदा कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये कर्मचारी 3 जुलाई से हड़ताल पर हैं। इसमें करीब 54 विभाग के 45 हजार कर्मचारी शामिल है। इनकी मांग है कि अब उन्हें नियमितिकरण किया जाए।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें :