30 ‘कांग्रेसियों’ ने थामा ‘BJP’ का दामन!

चुनावी साल में बीजापुर में कांग्रेस (Congress Bijapur) को बड़ा झटका लगा है। यहां 30 कांग्रेसियों (30 congressmen) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

  • Written By:
  • Updated On - April 23, 2023 / 07:48 PM IST

बीजापुर। चुनावी साल में बीजापुर में कांग्रेस (Congress Bijapur) को बड़ा झटका लगा है। यहां 30 कांग्रेसियों (30 congressmen) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। शामिल कांग्रेसियों ने कहा, वे विक्रम मंडावी के तानाशाही रवैए से परेशान होकर बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया।

उनका कहना है कि उन्होंने बीजेपी के कार्य और उसकी नीतियों से प्रभावित होकर BJP में शामिल हुए हैं। इस दौरान बीजेपी के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष मौजूद थे। कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा पूरे बीजापुर में हैं। महेश गागड़ा ने दावा किया है आने वाले समय में अौर बड़ी संख्या में कांग्रेसी सही समय आने पर भाजपा में शामिल होंगे।