BJP में 500 लोगों ने ली इंट्री! ‘अरुण साव-मूणत-बृजमोहन’ ने किए कार्यकर्ताओं का सम्मान

रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम (Mann Ki Baat Program) का प्रसारण किया गया। अलग-अलग इलाकों में भारतीय जनता.

  • Written By:
  • Updated On - July 30, 2023 / 09:35 PM IST

रायपुर। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम (Mann Ki Baat Program) का प्रसारण किया गया। अलग-अलग इलाकों में भारतीय जनता पार्टी ने कई कार्यक्रम किए। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) धरसींवा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मालवीय रोड शहरी लोगों के साथ मन की बात सुनी।

राजेश मूणत लगातार मन की बात के प्रसारण को रायपुर पश्चिम के 253 बूथों में एक अभियान की तरह आयोजित कर रहे हैं। वोटर्स के बीच पहुंचकर PM मोदी के कार्यक्रम के जरिए स्थानीय मुद्दों पर चर्चा भी होती है। मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात हमे हर बार कुछ नया सिखाती हैं। इस बार 103वें एपिसोड में हिम्मत ,साहस और एकजुटता के महत्तव को समझाया गया है ।

मूणत वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 खमतराई के बूथ क्रमांक 109 के श्री श्री शोलापुरी माता पूजा पंडाल मे शामिल हुए। मन की बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी गरिमा तिरुमलेश और अय्यप्पा स्वामी समिति के अध्यक्ष एन. रामू को बनाया गया। इन्हें मोमेंटो व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

500 लोगों ने जॉइन की BJP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मन की बात सुनने मांढर पहुंचे। साव ने कहा यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है। मोदी जी मन की बात में केवल देश के विकास व उन्नति की बात करते हैं। युवा, किसान, मज़दूर, महिलाओं के द्वारा जो इनोवेटिव कार्य किये जा रहे उसका जिक्र करते हैं। धरसींवा विधानसभा जहां कांग्रेस की महिला विधायक हैं। उनके क्षेत्र के लोग मोदी जी के कार्यों से उनके लोकप्रियता से प्रभावित हो कर आज भाजपा प्रवेश करना चाहते हैं। 500 से अधिक लोगों ने BJP प्रवेश किया है। यह मोदी के लोकप्रियता का ही प्रमाण है।

बृजमोहन भी पहुंचे कार्यक्रम में

मन की बात कार्यक्रम रायपुर के सदर बाजार इलाके में भी आयोजित हुआ। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने यहां कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में बदलते भारत की तस्वीर दिखती है। ये पता चलता है कि नागरिक कैसे देश को बेहतर बनाने में खुद योगदान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भूपेश ने कई मुद्दे पर BJP को मारे सियासी ताना! बोले, इनके दो मजबूत साथी ED-आईटी!