ID ब्लॉस्ट में 7 नक्सली पकड़ाए! 11 जवान हुए थे शहीद

अरनपुर नक्सली आईडी ब्लॉस्ट (aranpur naxalite id blast) के मामले में सात नक्सलियों (seven naxalites) को हिरासत में लिया गया है। इसमें तीन नाबालिग भी बताए जा रहे हैं।

  • Written By:
  • Updated On - May 7, 2023 / 07:43 PM IST

रायपुर। अरनपुर नक्सली आईडी ब्लॉस्ट (aranpur naxalite id blast) के मामले में सात नक्सलियों (seven naxalites) को हिरासत में लिया गया है। इसमें तीन नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। बीते 26 अप्रैल को अरनपुर के पेड़का चौक पर नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया था। इसमें 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए थे। पुलिस की जांच में बड़ी सफलता मिली है।

गिरफ्तार नक्सलियों में बुधरा माड़वी पिता सन्नू माड़वी, निवासी पेड़का, जितेन्द्र मुचाकी पिता बोदा राम मुचाकी, निवासी तनेली, हिड़मा मड़काम पिता सोना मड़काम निवासी पेड़का और हिड़मा माड़वी पिता स्व गुड्डी निवासी पेड़का हैं। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित प्रतिबंधित सीपीआई नक्सली संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे।