विष्णुदेव के ‘कैबिनेट’ के 9 मंत्री ने लिए शपथ! 5 पहली बार बने मंत्री…LIVE VIDEO

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) की कैबिनेट में मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद (9 MLA minister posts) की शपथ लिए।

  • Written By:
  • Updated On - December 22, 2023 / 12:46 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) की कैबिनेट में मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद (9 MLA minister posts) की शपथ लिए। इनमें 5 पहली बार मंत्री बने।

  • राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिचंदन ने बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप ,लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ पी चैधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के अलावा विधानसभाध्यक्ष डा रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं।

  • राजभवन की ओर जाने वाले चारों रास्तों को फिलहाल आम जन के लिए बंद कर दिया गया है। इसमें पुराने PHQ, शास्त्री चौक, पुराने डीपीआर भवन और चर्च की ओर से जाने वाले रास्ते बंद किए गए हैं। चर्च के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।

ये लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बृजमोहन अग्रवाल
  2. केदार कश्यप
  3. राम विचार नेताम
  4. दयाल दास बघेल
  5. टंक राम वर्मा
  6. ओपी चौधरी
  7. लखन लाल देवांगन
  8. श्याम बिहारी जायसवाल
  9. लक्ष्मी राजवाड़े

एक मंत्री पद अभी भी खाली

साय की घोषणा के मुताबिक 9 लोग मंत्री पद की शपथ लिया। यानी एक मंत्री पद अभी साय सरकार में रिक्त है। इस पद के लिए राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह, गुरु खुशवंत साहेब और धरमलाल कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं ने दावेदारी की है। इन नामों पर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का मंथन अभी जारी है।

यह भी पढ़ें : इन-स्विंगर, उनके शस्त्रागार में नया हथियार, पूजा वस्त्रकर के लिए काम आया