‘IED ब्लास्ट’ में एक जवान शहीद!, सर्चिंग ऑपरेशन

बीजापुर जिले में IED (IED in Bijapur district) की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • Written By:
  • Publish Date - March 27, 2023 / 01:15 PM IST

बीजापुर। बीजापुर जिले में IED (IED in Bijapur district) की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है। CAF (Chhattisgarh Armed Force) कैंप एटेपाल और CAF कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है।

इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8बजे के आस-पास निकली थी। बताया जा रहा है कि जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में IED ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के APC विजय यादव(सहायक प्लाटून कमांडर) आ गए।

घटना में मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद से आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को भी मौके से ले जाया गया है। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा।