मरकाम के बहाने आप ने कांग्रेस पर साधा निशाना! आदिवासियों का अपमान

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) के हटाए जाने के सियासत शुरू हो गई। इसमें बीजेपी और आप पार्टी ने मोहन मरकाम के बहाने.....

  • Written By:
  • Updated On - July 13, 2023 / 11:19 AM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) के हटाए जाने के सियासत शुरू हो गई। इसमें बीजेपी और आप पार्टी ने मोहन मरकाम के बहाने जुबानी जंग तेज हो गई है। कल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था, मोहन मरकाम को कांग्रेस यूज एंड थ्रो जैसा व्यवहार किया है।

इधर आज आप के प्रदेश अध्यक्ष काेमल हुपेंडी (AAP state president Kamal Hupendi) ने कहा, कांग्रेस को सिर्फ आदिवासियों का वोट चाहिए, इन्हें आदिवासियों का नेतृत्व नहीं चाहिए। उन्होंने मोहन मरकाम को इसलिए भी हटाया गया क्योंकि वे लगातार आदिवासियों के मुद्दे को उठा रहे थे। यही वजह है कि उन्हें साइड लाइन कर दिया गया। मोहन मरकाम को हटाया जाना आदिवासियों का अपमान है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : 15 जुलाई को प्रदेश BJP घोषणा समिति की बैठक