छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘आस्था कैफे’ के नमकीन का स्वाद: रायपुर सेंट्रल जेल के बंदियों की मेहनत की विधायकों ने की सराहना

By : hashtagu, Last Updated : March 10, 2026 | 4:06 pm

रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में सोमवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां रायपुर केंद्रीय जेल (Raipur Central Jail) के बंदियों द्वारा संचालित ‘आस्था कैफे’ (Aastha Cafe) में तैयार किए गए नमकीन (Snacks) उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। विधानसभा के सदस्यों ने इन उत्पादों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता व स्वाद की खुलकर सराहना की।

यह पहल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर आयोजित की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेलों को केवल सजा देने की जगह नहीं बल्कि सुधार और पुनर्वास (Rehabilitation) के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। बंदियों को आत्मनिर्भर (Self-reliant) बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस तरह की गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने बताया कि रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों को कई तरह के कौशल प्रशिक्षण (Skill Training) दिए जा रहे हैं, जिससे वे सजा पूरी होने के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें। नमकीन और अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण से उनकी कार्यकुशलता बढ़ने के साथ उनका आत्मविश्वास भी मजबूत हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने जेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल बंदियों के व्यक्तित्व विकास और पुनर्वास में अहम भूमिका निभाती है। वहीं विधानसभा के जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्पादों की सराहना मिलने से बंदियों को आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा भी मिलेगी।