‘रातभर’ अरुण साव ने की ‘wall painting’!, पोस्ट की VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 11, 2023 | 8:41 pm

छत्तीसगढ़। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Saw) ने 15 मार्च को पीएम आवास के मुद्दे पर विधानसभा घेराव (assembly siege) के प्रचार में रातभर जुटे। वे अपने कार्यकर्ताओं की टोली के साथ वाल पेटिंग भी की। भूपेश सरकार के खिलाफ गांवों और शहर के वार्ड में वॉल पेटिंग की। इनके साथ BJP कार्यकर्ता भी उत्साहित होकर मिशन में लगे हैं। इधर, BJP के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने भी मोर आवास, मोर अधिकार के तहत होने वाले आंदोलन की तैयारी में दिनरात जुटे हैं। इसके लिए वे हर जिले में चरणबद्ध तरीके से अभियान में लगे हैं।

आज twitter पर छत्तीसगढ़ BJP ने अपने ट्विटर एकाउंट पर उनके वाल पेटिंग करने का विडियो पोस्ट किया। लिखा, आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष @ArunSao3 जी एवं प्रदेश महामंत्री @vijayratankwd जी #मोर_आवास_मोर_अधिकार आंदोलन के अंतर्गत गरीबों के हक की लड़ाई में वॉल पेंटिंग करने निकले हैं। यहां हर एक व्यक्ति कार्यकर्ता है। आप सभी आंदोलन में अधिक से अधिक जुड़ कर गरीबों के हक की आवाज उठाएं।

आवासहीन परिवारों का हक छीने बैठी है सरकार

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि चार साल से झूठ पर झूठ बोलते आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर विधानसभा में दो झूठ बोले।

यह सरकार 16 लाख ग्रामीण और 4 लाख शहरी आवासहीन परिवारों का हक छीनकर बैठी है और हद यह है कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 1 अप्रैल से 30 जून तक आवासहीनों का सर्वे कराएंगे। लगता है मुख्यमंत्री जी ने टीएस सिंहदेव का इस्तीफा पढ़ा ही नहीं है। जिसमें उन्होंने 8 लाख आवास ना बना पाने की बात कही थी। आखिर इस सर्वे की क्या जरूरत है। 2011 की सर्वे सूची है।

जिसके आधार पर प्रधानमंत्री आवास मिलना है। 7,81,999 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मिलना है। सूची सरकार के पास है। न ही तो अपने सहयोगी मंत्री टीएस सिंहदेव से पूछ लें। अगर न हो तो सर्वे सूची मैं दे सकता हूं। उसके बाद भी सरकार अगर सर्वे की बात करेगी तो जब 15 मार्च को भाजपा आवासहीन हितग्राहियों के साथ विधानसभा घेराव करेगी तो सर्वे सूची सरकार को दे देंगे।