गजब : बकरे की आंख ने ली ‘इंसान’ की जान

सूरजपुर जिले में गजब ही हो गया। एक बकरे की आंख (Goat's Eye) ने एक व्यक्ति की जान (Person's Life) ले ली। इस चौंकाने वाले वाक्ये पीछे कहानी ही..

  • Written By:
  • Updated On - July 4, 2023 / 01:50 PM IST

छत्तीगसढ़। सूरजपुर जिले में गजब ही हो गया। एक बकरे की आंख (Goat’s Eye) ने एक व्यक्ति की जान (Person’s Life) ले ली। इस चौंकाने वाले वाक्ये पीछे कहानी ही कुछ अजीबो गरीब रूप से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति का बागर सिंह है। बागर सिंह शराब के नशे में बकरे की कच्ची आंख निगल गया और आंख गले मे फसने से बागर सिंह की श्वसन नलिका का चोक हो गई। जिसके बाद दम घुटने से बागर सिंह की मौत हो गई।

दरअसल, सूरजपुर के मदनपुर गांव का रहनेवाला बागर सिंह अपने 3 साथियों के साथ पार्टी मनाने सूरजपुर आया था। यहां शराब भट्टी से तीनों ने शराब खरीदी और बकरे का सिर ले आए। बागर सिंह ने शराब पी और मटन बनाने के लिए रखे बकरे के सिर के कच्चे मांस में से बकरे की कच्ची आंख उठाकर उसे निगल गया। इसे खाने से उसके साथियों ने उसे मना भी किया लेकिन बागर नही माना और आंख खा गया। जिसके कुछ देर बाद आंख बागर के गले मे फस गई। काफी देर तक वो बागर के गले मे फसी रही लेकिन उसने पानी नही पिया जिससे उसकी श्वसन नलिका चोक हो गई।

मृतक के साथ राकेश ने बताया गले में फंसी आंख

बकरे की आंख खाकर उनकी मौत हो गई। शराब पी और उसके बाद बकरे की मुंडी को बनाने लगे। मैंने मांस काटा और बकरे के मस्तिष्क और उसकी आंख को निकालकर रखा इसी दौरान उन्होंने कहा इसको कच्चा खाऊंगा। और उठाकर खा गए। गले मे आंख फस गई पानी पीने कहा लेकिन नही पिया उसके बाद तबियत बिगड़ गई। इसके बाद बागर के साथी उसे उठाकर सूरज के सरकारी अस्पताल लेकर आये लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी।

चिकित्सक स्वनिल गुप्त ने बताया

श्वसन नलिका चोक हो गई थीं। यहाँ अस्पताल लाए लेकिन उनकी जान चली गई थी।

 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : YouTubers बन गया पूरा गांव! 85 साल बुजुर्ग की कमाई लाखों पार