छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच राज्यपाल ने दिए संकेत, बुधवार को हो सकती है घोषणा
By : dineshakula, Last Updated : August 19, 2025 | 12:43 pm
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल (cabinet expansion) के विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी की। राज्यपाल ने कहा, “ऐसी चर्चा है कि कुछ होने वाला है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ तो होने वाला है।” उनके इस बयान को एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है।
मंत्रिमंडल विस्तार पर घुम रही हैं ये चर्चाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे से पहले 21 अगस्त को भी मंत्रिमंडल विस्तार की बात की जा रही थी, लेकिन अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। बुधवार सुबह 11 बजे मंत्री शपथ ग्रहण की चर्चा भी तेजी से चल रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दिन विस्तार की घोषणा हो सकती है।
साय कैबिनेट में ये चेहरे हो सकते हैं शामिल
वर्तमान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई चेहरे चर्चा में हैं। इनमें से कुछ नाम साय कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई नए चेहरों के आने की संभावना जताई जा रही है, जो राज्य में विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।



