राजस्थान की धमाकेदार वापसी, लखनऊ को 7 विकेट से हराया; वैभव सूर्यवंशी के 93 रन
By : hashtagu, Last Updated : May 19, 2026 | 11:45 pm
जयपुर: आईपीएल (IPL) में मंगलवार को Rajasthan Royals ने लगातार तीन हार के बाद शानदार वापसी करते हुए Lucknow Super Giants को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। कप्तान Yashasvi Jaiswal ने भी तेज शुरुआत देते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की तेज साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान की जीत की नींव रख दी।
इसके बाद Dhruv Jurel ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी आखिर में 10 गेंदों में 16 रन की तेज पारी खेली।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत शानदार रही। Mitchell Marsh शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए और 57 गेंदों में 96 रन बनाकर रन आउट हुए। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। Josh Inglis ने भी 29 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 109 रन की बड़ी साझेदारी हुई।
Nicholas Pooran ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि कप्तान Rishabh Pant ने 23 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली। हालांकि आखिरी ओवरों में लगातार रन आउट होने से लखनऊ की टीम 230 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
राजस्थान की ओर से यश राज पूंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। Jofra Archer को एक विकेट मिला, जबकि लखनऊ के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
लखनऊ की गेंदबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर नजर आई। आकाश सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 54 रन खर्च किए। मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला।
राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, लुहान-ड्रे प्रीटोरियस, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पूंजा शामिल रहे। वैभव सूर्यवंशी इम्पैक्ट प्लेयर रहे।
वहीं लखनऊ की टीम में मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव शामिल रहे। दिग्वेश राठी इम्पैक्ट प्लेयर रहे।




