अरुण साव बोले, आज ‘कांग्रेस’ जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने आज परिवर्तन यात्रा शुरू होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत की। जहां ............

  • Written By:
  • Updated On - September 11, 2023 / 06:59 PM IST

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने आज परिवर्तन यात्रा शुरू होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत की। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (Congress of Chhattisgarh) सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा, आज कांग्रेस जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है। और न ही जनता का सामना नहीं कर पा रही है। आज छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन चाहती है। क्योंकि हर वर्ग को ठगने और धोखा देने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को बदहाल बनाया है। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन चाहती है। इसलिए यह परिवर्तन की यात्रा है। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में और जनता में बड़ा उत्साह है। निश्चित रुप से यह यात्रा सफल होगी।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। विकास के सारे काम ठप हैं। ऐसे में जनता परिवर्तन चाहती है। और हम कल 12 सितंबर को मां दंतेश्वरी के पावन धाम दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा निकालने जा रहे हैं। दूसरी परिवर्तन यात्रा जशपुर में मां गुडि़या रानी के आर्शिवाद से प्रारंभ होगी। कहा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए यह परिवर्तन यात्रा है।

यह भी पढ़ें : दिनेश कार्तिक की ‘जवान’ की समीक्षा पर शाहरुख ने कहा- ‘एक फिनिशर के रूप में हमेशा आपकी जरूरत है’