रायपुर।BJP theme song नगरीय निकाय के चुनावी रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। लेकिन इन सब मामलों में भाजपा ने बाजी मार ली है। कांग्रेस दो कदम आगे चलकर भाजपा ने आज बुधवार अपने नगरीय निकाय चुनाव (Municipal elections) के थीम सांग को भी लांच कर दिया है। जिसका अंदाज भी बिल्कुल अनूठा और एक अलग अंदाज में है। इसमें युवाओं की आवाज थीम सांग को बनाने की नायाब कोशिश हुई है। भाजपा ने अपने थीम सांग को घर-घर में कमल खिलाएंगे का नाम दिया है। खास बात है कि इसमें विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है।
भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। जनता का विश्वास हमारे साथ हैं।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने काम किया है. जब कांग्रेस आरोप पत्र लगा रही थी तो हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया. हमारे प्रचार का तरीका अलग है। कभी संगीत, डिजिटल, कला के माध्यम से प्रचार करने का हमारा तरीका है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गीत के माध्यम से हम अपने विज़न को बतायेंगे. कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भी गीत के माध्यम से बतायेंगे. उन्होंने भाजपा को संगठन आधारित पार्टी तो कांग्रेस को नेताधारी पार्टी बताया. प्रेस वार्ता के दौरान अनुज शर्मा ने थीम सॉंग को सुनाया.
बीजेपी के थीम सॉंग पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है. जनता समझ चुकी है कि बीजेपी मूर्ख बना रही है. एक साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया, अब भगवान का नाम लेकर गाना बजाकर जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं. इन गानों से काम नहीं चलने वाला है, जनता सब समझती है।
हर शहर भाजपा !
बढ़ाबो मिल के विकास के रफ्तार ला
लाना हे हर शहर भाजपा सरकार ला
नगर-नगर भाजपा डगर-डगर भाजपा
गांव-गांव गली-गली हर शहर भाजपा… pic.twitter.com/Tfl36QvGTT— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 5, 2025
भाजपा से ही संभव है, रायपुर का विकास
रायपुर शहर के विकास के लिए समर्पित भाजपा सरकार, जानिए पिछले 13 महीने में शहर की प्रगति के लिए क्या-क्या काम हुए हैं… pic.twitter.com/yATzIx83Gw
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 5, 2025
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छा गया भाजपा का ‘अटल विश्वास पत्र’ ! दावा निकाय चुनाव में ‘खिलेगा’ कमल