भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार…संविधान और श्वेत ध्वज लहराया

बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड में बार-बार नोटिस के बावजूद थाने में बयान नहीं देने को लेकर आज पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव

  • Written By:
  • Updated On - August 17, 2024 / 07:07 PM IST

भिलाई। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड में बार-बार नोटिस के बावजूद थाने में बयान नहीं देने को लेकर आज पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) को गिरफ्तार कर लिया। विधायक ने अपनी गिरप्तारी (Arrest) के दौरान वाहन पर संविधान की प्रति और श्वेत ध्वज लहराया।

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुए अग्निकांड को लेकर बार-बार की नोटिस के बावजूद देवेंद्र यादव ने पुलिस थाने में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई, जिसके बाद एक और नोटिस जारी करते हुए आज सुबह से ही भारी पुलिस बल ने देवेंद्र यादव के भिलाई स्थित निवास पर डेरा डाल दिया था।

  • इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य कई वरिष्ठ नेता भी यादव के निवास पर पहुंचे। देवेंद्र यादव के सैकड़ों समर्थक दिन भर नारेबाजी करते रहे, मगर पुलिस डटी रही। आखिरकार देवेंद्र यादव ने अपनी गिरफ्तारी दी। इससे पूर्व उन्होंने अपने वाहन में सतनाम समाज का झंडा लगाया और हाथ में संविधान की प्रति लेकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया।

यह भी पढ़ें : देशभर में भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान ! ‘विजया राहटकर’ बनीं छत्तीसगढ़ की प्रभारी…..जानिए किसे ‘कहां’ मिली जिम्मेदारी