भूपेश ने मूणत से पूछा कहां कमाए! ‘अमन-सुनील दो पनौती’,देखें, VIDEO

(Bhupesh Baghel) आज भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई के बाद वे पूरे तेवर में बीजेपी पर वार किए।

  • Written By:
  • Updated On - February 21, 2023 / 08:34 PM IST

छत्तीसगढ़। (Bhupesh Baghel) आज भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई के बाद वे पूरे तेवर में बीजेपी पर वार किए। उन्होंने अपने लपेटे में रमन और मूणत (moonat) को भी लिया। लेकिन वे मीडिया से बात करते-करते अपने खांटी अंदाज में बोले, जब-जब चुनाव होता है तब ईडी आती है।

प्रवक्ता बना बैठा है मूणत, वह जब आया था, उसके पास क्या था। पुरानी प्रिटिंग प्रेस, एक पुरानी मोटर साइकिल। मंत्री बनते ही कहां से कमा लिया इतना पैसा। है, उसका हिसाब। आशय था, रमन और मूणत की संपत्ति की जांच क्यों नहीं हुई। ईडी को इनके भी संपत्ति की जांच करना चाहिए। बोले, आरपी सिंह और विनोद तिवारी ने रमन की संपत्ति की जांच के लिए लिखा था। इसलिए ईडी के छापे पड़वाए गए।

उसके बाद भूपेश ने बड़े ही तीखे और मजाकिया लहजे में कहा, कहा दो पनौती छत्तीसगढ़ से गए हैं, उनका हाल देख लीजिए। जिसके साथ रहे उसकी दुर्गति देख लीजिए। उनके कहने का तात्पर्य था, कि आईएएस अमन सिंह दूसरे सुनील कुमार। मसलन, अमन सिंह रमन सिंह के साथ थे, वे आज सत्ता से बाहर हो गए। वहीं दूसरे सुनील कुमार जो अडानी ग्रुप गए थे, आज उनकी हालत सभी जानते हैं। लिहाजा, उन्होंने एक ही बयान में तीन वार किए। उन्होंने पहला मूणत तो दूसरा कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह और विनोद तिवारी को लेकर रमन सिंह को घेर।