‘न्याय जोड़ो यात्रा’ से लौटे भूपेश! बोले, असम CM कर रहे गुंडागर्दी

By : hashtagu, Last Updated : January 25, 2024 | 2:16 pm

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) न्याय जोड़ो यात्रा (Justice Add Yatra) से राजधानी रायपुर वापस लौटे आए हैं। असम में यात्रा के दौरान हुए विवाद को लेकर बघेल ने कहा कि असम में मुख्यमंत्री खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। जिस सड़क मार्ग से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली निकलती है। उसके दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली निकलती है, उस रास्ते पर राहुल गांधी को नहीं जाने दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा सीधा-सीधा बता रहे हैं कि हम सरकार में कुछ भी कर सकते हैं, ये जो वो कर रहे हैं न वो गुंडागर्दी है।

अग्निवीर के युवाओं का भविष्य अंधकार में

अग्निवीर के युवाओं की राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कहा अग्निवीर के बारे में हम लोग शुरू से विरोध कर रहे हैं। सेवा में इस प्रकार से प्रयोग उचित नहीं है। जो जवान अपना पूरा जीवन लगाता है उसका भविष्य अंधकार में है।

सीएम ने की क्रिश्चियन स्कूल से पढ़ाई

बागेश्वर धाम के चर्च और चंद्रपुर का नाम बदलने वाले मामले को लेकर बघेल ने कहा मुख्यमंत्री साय उसी जिले से आते हैं। मुख्यमंत्री शायद क्रिश्चियन स्कूल से पढ़कर निकले हैं। जिस कॉलेज से भी पढ़े हैं, नोएडा या कुनकुरी कॉलेज से। यह जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं, तो पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपना स्टैंड बताएं।

जांच करवा लें किसके शासन काल में बने कितने चर्चा

धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा धीरेंद्र शास्त्री धर्मांतरण की बात करते हैं तो अब वह सरकार में है अब धीरेंद्र शास्त्री बता दें किसके शासनकाल में कितने चर्च बने और जो गलत तरह से बने हैं उन पर कार्रवाई हो, किसने मना किया है।

यह भी पढ़ें : टेक महिंद्रा की तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में भारी गिरावट