भूपेश बोले, राहुल की पद यात्रा से कई राज्यों के ‘चुनाव परिणाम’ से BJP घबराई है!

मौन सत्याग्रह के खत्म होने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...

  • Written By:
  • Updated On - July 12, 2023 / 09:01 PM IST

रायपुर। मौन सत्याग्रह के खत्म होने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया था। लोकतंत्र को खत्म करने और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द की गई उनके निवास को खाली करवाया गया है। इसके विरोध में आज रायपुर के गांधी मैदान में सभी कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया। केंद्र सरकार दबाव में हैं। राहुल गांधी की पद यात्रा से कई राज्यों के रिजल्ट से घबराए हुए हैं। जो आवाज आज राहुल गांधी उठा रहे हैं उसे कुचलने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा प्रदेश अरुण साव पर सीएम बघेल ने पलटवार करते हुए कहा – अरुण साव एक काम कर लें, एक उड़ान तो शुरू कर लें बिलासपुर में… उनकी बात सुनता कौन है… मोदी सरनेम मुसलमान, फारसी भी लिखते हैं, अग्रवाल और अपर क्लास के लोग भी लिखते हैं। केवल पिछड़े वर्ग के लोग नहीं लिखते, अरुण साव अपना ज्ञान वर्धन कर लें।

भाजपा द्वारा लोगों के बीच जाकर जन घोषणा पत्र पर सीएम ने कसा तंज कहा – नकल के लिए भी अकल की जरूरत पड़ती है।15 साल में कभी इन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नहीं लगाई, कभी टिका पोर नहीं मनाए नंदी बैल की पूजा नहीं किया। अब इनको सब याद आ रहा है। लेकिन को असली है वही असली है और नकली हमेशा नकली ही होता है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : सड़कों की खस्ता हाल पर ‘रमन’ ने भूपेश पर कसे तंज! पोस्ट की VIDEO