भूपेश ने ‘MSP’ के आंकड़ों से दिखाए ‘BJP’ को आइना!,

MSP को लेकर भाजपा और कांग्रेस में ठनी हुई है। केंद्रीय बजट पर चोट करते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार को घेरा है।

  • Written By:
  • Updated On - February 7, 2023 / 03:33 PM IST

छत्तीसगढ़। MSP को लेकर भाजपा और कांग्रेस में ठनी हुई है। केंद्रीय बजट पर चोट करते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्र सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आंकड़े दिखाते हैं किसान विरोधी भाजपा की नीयत। इससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। लिखा, आंकड़े जो दिखाते हैं “किसान विरोधी भाजपा’ की नीयत। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2004-05 से 2013-14 के दौरान 9 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 560 रुपया प्रति क्विंटल से बढ़ाकर एक हजार 310 प्रति क्विंटल किया गया।

यह वृद्धि लगभग 134 प्रतिशत होती है। दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक 9 वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 730 रुपए की वृद्धि कर 2 हजार 40 प्रति क्विंटल (सिर्फ 55 प्रतिशत) वृद्धि, निर्धारित किया गया। जिससे भाजपा के कथित रूप से किसान हितैषी होने का दावा खोखला सिद्ध हो जाता है।

दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने किसानों के मुद्दे पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा – भाजपा सरकार मतलब किसानों पर प्रहार। 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही किसानों को MSP के अतिरिक्त बोनस या अन्य राशि देने पर प्रतिबंध लगाया।

दबाव में 2017 में बोनस का निर्णय लिया किंतु राज्य में 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही केंद्र द्वारा बोनस पर पुनः प्रतिबंध लगाया। देश में किसी भी भाजपा शासित राज्य में किसानों को कोई अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जा रहा है। स्पष्ट है कि भाजपा के सत्ता में रहते तक किसानों का भला संभव नहीं।

केंद्रीय बजट को मृत तक बताया था

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन फरवरी को एक पोस्ट में केंद्रीय बजट को अमृतकाल का मृत बजट बताया था। उन्होंने लिखा- अमृत बजट को समझने के लिए कुछ तथ्य आपके साथ साझा कर रहा हूं। यह केंद्रीय बजट 2023-24 किसान, मजदूर, निम्न वर्ग के लिए सिर्फ निराशा का एक और बूस्टर डोज है।