BJP के ‘सियासी मुद्दों’ पर भूपेश ने सुनाई खरीखरी! दिए ‘सिलसिलेवार’ जवाब…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : July 19, 2023 | 9:57 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा आज अनुपूरक बजट की घोषणा करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने करते हुए कहा, पीएम आवास के लिए सर्वे कराया गया है। इसमें जो लोग पात्र हैं, उन्हें आवास दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा केंद्र की BJP की सारी योजनाएं इंडिया के नाम है। जैसे स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया इत्यादि।

बीजेपी के जितने कार्यक्रम है, वह सब अंग्रेजी में है। कहा ये किस से प्रेरित हैं। लोकसभा चुनाव में विपक्ष के इंडिया नाम से गठबंधन पर उन्होंने कहा अब तो इंडिया वर्सेस मोदी हो गया है। वो जो 38 लोगों को इकट्टा किए हैं न वो आप भी नहीं बता सकते 38 कौन है। 26 को तो बता सकते हैं, हां, इस दल का है, इस प्रदेश का है। उनके 38 दलों को आप नहीं जानते, पत्रकार होकर भी नहीं जानते जो दिनभर खबरों में रहते हैं।

युवाओं नग्न प्रदर्शन पर भूपेश बोल

फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर युवाओं के नग्न प्रदर्शन पर भूपेश ने कहा कोर्ट में मामले लंबित हैं जैसे-जैसे फैसले आ रहे हैं। उसके हिसाब से कार्रवाई भी हो रही है। युवाओं ने किसी के बहकावे में ये प्रदर्शन किया है।

बसपा और जोगी के गठबंधन पर तंज कसा

प्रदेश में तीसरे मोर्चे के सवाल भूपेश बघेल ने कहा, बहन मायावती जी हमने उत्तर प्रदेश में देखा है। छत्तीसगढ़ में भी देखा है। भारतीय जनता पार्टी के दवाब में आकर जोगी से समझाैता किया। जो जोगी जी दिल्ली नहीं जाने की बात करते थे, वे लखनऊ जाकर समझौता किया। वहीं से घोषणा पत्र जारी किया। दोनों आखिर में मिलकर लड़े और दो सीट प्राप्त किया।

बीजेपी पर निशाना- कहा जितनी हम उपलब्धि बताते हैं, वे सिर्फ घोटाल भर लिख देते हैं

भूपेश बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, कहा जितनी हम लोग उपलब्धि बताते हैं, वे सिर्फ घोटाल भर लिख देते हैं। जैसे राजीव गांधी न्याय योजना उसमें भर और लिख देते हैं। गो धन न्याय योजना उसमें घोटाला लिख दिए। तंज कसते हुए कहा बीजेपी वाले मेहनत भी नहीं किए। वास्तव में जितनी उपलब्धि है, उसमें सिर्फ घोटाला, घोटाला लिख दिए। कोई तथ्य नहीं है। पहले तो मेहनत भी करते थे। अब मेहनत भी नहीं करते थे।

कर्मचारियों के नियमितिकरण पर बताए वजह

उन्होंने कहा, देखिए इसके लिए बहुत सारी बाध्यताएं हैं। इसमें केंद्र से अनुदान मिलता है। कहा केंद्र सरकार द्वारा पोषित जिसमें खास कर स्वास्थ्य विभाग में 60 प्रतिशत भारत सरकार का और 40 प्रतिशत हमारा। कहा, यादि हम परमानेंट करते हैं तो 60 प्रतिशत भारत सरकार देगी क्या। जैसे परमानेंट करेंगे, वह राशि देना बंद कर देंगे। अगर भारत सरकार सहमत है तो हमें करने में कोई तकलीफ नहीं है।

 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : भूपेश ने लगाई सौगातों को झड़ी! कर्मचारियों की बल्ले….Tweet